गुड़गांव, दिसम्बर 18 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। गुरुग्राम पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्लयू-दो) ने एक ऐसे शातिर जालसाज वकील को गिरफ्तार किया है, जिसने कानून की जानकारी का फायदा उठाकर मरे हुए व्यक्ति को कागजों में जिंदा कर करोड़ों की जमीन बेच दी। आरोपी ने न केवल फर्जी दस्तावेजों पर बैंक खाता खुलवाया, बल्कि बैंक द्वारा फ्रिज किए गए खाते को चालाकी से अनफ्रीज कराकर करीब 60 लाख रुपये हड़पने का आरोप है। मामला किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बजघेड़ा निवासी 40 वर्षीय नवीन राणा के रूप में हुई है, जो गुरुग्राम कोर्ट में वकालत करता है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी नवीन, ओम प्रकाश नाम के व्यक्ति को जानता था, जिसकी मृत्यु साल 1993 में ही हो चुकी थी। आरोपी ने ओम प्रकाश के फर्जी दस्तावेज तैयार किए और खुद ओम प्रकाश बन...