पटना, फरवरी 4 -- तकनीकी आयोग ने बुधवार को ड्रेसर पद पर हो रही बहाली में एक युवक को फर्जी दस्तावेज के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवक जयप्रकाश को सचिवालय थाने के हवाले कर दिया गया है। वह पाटलिपुत्र कॉलोनी का रहने वाला है। इस मामले में सचिवालय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। सचिवालय थानाध्यक्ष ने बताया कि तकनीकी आयोग में ड्रेसर पद की बहाली के लिए अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक युवक के दस्तावेजों में गड़बड़ी पाई गई। प्राथमिकी के मुताबिक जयप्रकाश के दस्तावेजों में भिन्नता पाई गई, जिससे फर्जीवाड़े की आशंका हुई। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...