नोएडा, नवम्बर 28 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जिला न्यायालय ने दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की परीक्षा में पकड़े गए फर्जी परीक्षार्थी नितिन उर्फ राहुल की जमानत याचिका खारिज कर दी। आरोपी पर सह आरोपियों के साथ मिलकर षड्यंत्र रचते हुए नकली आधार कार्ड और प्रवेशपत्र के माध्यम से परीक्षा में शामिल होने का गंभीर आरोप है। अदालत ने अपराध को गंभीर मानते हुए कहा कि प्रथम दृष्टया आरोपी की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता। नोएडा सेक्टर-58 थाने में वादी गुरुदत्त रगा एवं परीक्षा के ओवरऑल इंचार्ज ने 16 सितंबर 2025 को एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 15 सितंबर को आयन डिजिटल जोन-1 सेक्टर-62 में आयोजित लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा (पोस्ट कोड-803/24) की तीसरी शिफ्ट के दौरान एक ही नाम, एक ही पिता के नाम और एक ही जन्मतिथि वाले दो अभ्यर्थी पाए गए। हाल...