मऊ, फरवरी 22 -- मऊ, संवाददाता। जनपद के घोसी कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदपुर हसनपुर निवासी सगे दो भाइयों पर फर्जी दस्तावेजों के सहारे पासपोर्ट बनवाने का आरोप लगा है। छोटे भाई का दो और बड़े भाई का तीन पासपोर्ट नाम में मामूली अंतर तो जन्मतिथि आदि का बदलाव किया गया है। मामले में देवरिया जनपद के नपं मदनपुर मठिया तिवारी वार्ड दो निवासी वृषकेतु मिश्रा ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही प्रमुख सचिव गृह, संयुक्त सचिव(सतकर्ता), जिलाधिकारी मऊ और पुलिस अधीक्षक मऊ समेत अन्य उच्चाधिकारियों को भी डाक के माध्यम से शिकायती पत्र भेज प्रकरण से अवगत कराते हुए आरोपीयों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और पासपोर्ट अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। शिकायतकर्ता वृषकेतु मिश्रा पुत्र जैसाराम मिश्रा का आरोप है कि घोसी कोतवाली क्षेत्र के मुह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.