नोएडा, जनवरी 22 -- नोएडा, संवाददाता। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया प्रबंधन ने महिला पर फर्जीदस्तावेज के आधार पर 16.41 लाख रुपये का ऋण लेकर वाहन खरीदने का आरोप लगाया है। प्रबंधक ने कोर्ट के आदेश पर सेक्टर-63 थाने में महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सेक्टर-63 स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के प्रबंधक गोविंद बल्लभ जोशी ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया कि दक्षिणी दिल्ली की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी लक्ष्मी कुमारी ने बैंक से वाहन ऋण के लिए खुद को सेक्टर-69 स्थित मैसर्स क्रिस्टल ट्रेडर्स फर्म में प्रोपराइटर के पद पर दर्शाया। इससे संबंधित दस्तावेज जैसे जीएसटी प्रमाणपत्र, आईटीआर और पहचानपत्र भी बैंक को उपलब्ध कराए। दो जुलाई 2024 को उन्हें 16 लाख 41 हजार रुपये का ऋण बैंक द्वारा निर्धारित ब्याज दर के साथ जारी किया गया। यह रकम आरोपी महिला के बैं...