सिद्धार्थ, फरवरी 13 -- बिस्कोहर, हिन्दुस्तान संवाद। त्रिलोकपुर पुलिस ने गुरुवार को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी करने वाले एक शिक्षक को सोहना के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपित शिक्षक राजेश चौहान पिछले छह महीने से फरार चल रहा था। वह भनवापुर ब्लॉक के बेलवा दरियाबक्श विद्यालय में कार्यरत था। थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर विजय शंकर सिंह ने बताया कि सात सितंबर 2024 को भनवापुर के बीईओ बिन्देश्वरी प्रसाद मिश्र ने आठ फर्जी शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इन शिक्षकों पर धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3) और 340(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसमें आरोपित शिक्षक राजेश चौहान महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के महेशपुर मेहदिया गांव का रहने वाला है। यह भी मामले में आरोपित था। यह मुकदमा दर्ज होने के बाद से फरार चल रहा था। पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.