गाजीपुर, जनवरी 29 -- गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के लंका इलाके में फर्जी दरोगा बनकर वसूली करने वाले को कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच ने बुधवार की देर रात लंका से गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को उसके खिलाफ कोतवाली में केस दर्ज कर पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपी वर्दी पहनकर और पुलिसिया रौब दिखाकर लोगों को डरा-धमकाकर अवैध वसूली कर रहा था। पुलिस को इसकी सूचना मिलने के बाद जाल बिछाया गया और मौके पर उसे दबोच लिया गया। पूछताछ के दौरान वह किसी भी थाने या विभाग से जुड़ा नहीं पाया गया। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी सत्येंद्र पांडे, पुत्र शिवनाथ पांडे निवासी ग्राम जमालपुर, लोटन इमली है। आरोपी के पास से पुलिस जैसी वर्दी और अन्य सामान बरामद किया गया है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.