ग्वालियर, दिसम्बर 23 -- ग्वालियर में क्राइम ब्रांच और साइबर टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए फर्जी मैरिज ब्यूरो के नाम पर चल रहे दो कॉल सेंटरों का पर्दाफाश किया है। शादी का झांसा देकर लोगों से लाखों की ठगी की जा रही थी। ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र में क्राइम ब्रांच और साइबर टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अवैध कॉल सेंटरों का खुलासा किया है। ये कॉल सेंटर MyPartner.com और UniqueDistrict.com नाम की वेबसाइट के जरिए खुद को मैरिज ब्यूरो बताकर संचालित किए जा रहे थे। जांच में सामने आया है कि इन कॉल सेंटरों में करीब 20 युवतियों को कर्मचारी के रूप में रखा गया था। वेबसाइट पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को बायोडाटा शेयर किया जाता था और फिर शादी का भरोसा दिलाकर उनसे मोटी रकम वसूली जाती थी। छापेमारी के दौरान पुलिस को सैकड़ों मोबाइल फोन एक दर्जन से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.