मुजफ्फरपुर, मई 23 -- बंदरा। पीयर थाने के नूनफारा निवासी सुशील सहनी को सकरा थाने की पुलिस ने गुरुवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया। सकरा थानाध्यक्ष राजू कुमार पाल ने बताया कि सुशील सहनी पर फर्जी तरीके से शिक्षक में बहाल होने का सकरा थाना में एफआईआर दर्ज थी। उसके खिलाफ कोर्ट ने वारंट जारी किया था। वह फरार चल रहा था। गुरुवार रात उसे घर से गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...