सहारनपुर, जून 16 -- पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर फर्जी दस्तावेज और षड्यंत्र कर विवादित भूमि का बैनामा करने तथा अवैध कब्जा करने के प्रयास के दौरान पीड़ित किसान के साथ मारपीट कर धमकी देने के आरोप में 13 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने कार्रवाई नहीं होने पर गत वर्ष पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। गांव अंबेहटाचांद निवासी किसान सुभाष पुत्र शम्भू सिंह ने दर्ज कराए मामले में बताया कि उनकी भूमि गांव आबादी से लगती है। जिसके पास मिर्जापुर निवासी सागर व आदित्य पुत्रगण रविन्द्र की जमीन है। आरोप है कि इस जमीन पर दोनों के बीच विवाद होने के कारण साल 2019 से उच्च न्यायालय से सुभाष के पक्ष में स्टे चला आ रहा है। कीमती होने के कारण कुछ प्रॉपर्टी डीलरों की विवादित भूमि पर नजर थी। आरोप है कि दबंग डीलरों ने विवादित भूमि का पडयन्त्र करके अलग-अल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.