बिजनौर, जनवरी 5 -- फर्जी डॉक्टर प्रकरण में असिस्टेंट प्रोफेसर डा. तुषार सिंह पर निलंबन की गाज गिर गई है। मेडिकल कालेज प्रिंसिपल डॉ. उर्मिला कार्या ने प्रथम दृष्टया अनुशासनहीनता और कॉलेज की छवि धूमिल करने के आरोप में यह कार्रवाई की है। प्रिंसिपल के मुताबिक तीन सदस्यीय समिति की जांच रिपोर्ट के बाद अगली कार्रवाई होगी। गौरतलब है कि मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध जिला अस्पताल में शुक्रवार सुबह फार्मेसी स्टाफ ने कक्ष संख्या 25 टीबी एंड चेस्ट ओपीडी में एक कथित फर्जी चिकित्सक को सहायक आचार्य डॉ. तुषार सिंह की मोहर लगाकर गंभीर मरीजों को दवाइयां लिखते पाया था। उस समय डा. तुषार मौजूद नहीं थे। एक वरिष्ठ चिकित्सक ने फोन कर डॉ. तुषार से फोन कर पूछा तो उन्होंने उसे उस समय अपना असिस्टेंट बताया था, हालांकि बाद में डा. तुषार इससे मुकर गए थे। मालूम हुआ, कि उक्त व्...