सोनभद्र, दिसम्बर 12 -- सोनभद्र। स्वाशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कोटे का फर्जी प्रमाणपत्र के आधार प्रवेश प्राप्त करने संबंध में छात्रा के खिलाफ राबर्ट्सगंज कोवातली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज का मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राचार्य की तरफ से छात्रा का प्रवेश निरस्त कर दियाग या है। पुलिस को दिए तहरीर में मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा.सुरेश कुमार सिंह ने अवगत कराया कि स्वाशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में एमबीबीएस सत्र 2024-25 में राज्य कोटे के अंतर्गत छात्रा स्वास्तिका सिंह पुत्री हंस राज सिंह, निवासी जोगिनका, तहसील-ज्ञानपुर, जनपद भदोही का स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित का प्रमाण पत्र सत्यापन के लिये जिलाधिकारी भदोही को भेजा गया था। जिलाधिकारी भदोही के पत्र के माध्यम से यह जानकारी प्राप्त हुई कि छात्रा की ...