बक्सर, फरवरी 24 -- युवा के लिए ---- हड़कंप बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी से लिया था बीएड की डिग्री निगरानी विभाग ने जांच के बाद कृष्णाब्रह्म में दर्ज कराया मामला बक्सर, हमारे संवाददता। फर्जी डिग्री के आधार पर नौकरी करने वाले गुरुजीपर गाज गिरी है। कृष्णाब्रह्म थाना में निगरानी विभाग ने नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के पुलिस निरीक्षक देवी लाल श्रीवास्तव ने दिए आवेदन में कहा है कि हाई कोर्ट के आदेश पर नियोजित शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच करायी जा रही है। इसी क्रम में डुमरांव प्रखंड स्थित नुआंव उत्क्रमित हाई स्कूल में संस्कृत विषय के शिक्षक दयाशंकर दुबे के दस्तावेज की जांच कराई गई। वर्ष 2015 में हो रहे नियोजन के दौरान उन्हें यूपी के झांसी स्थित बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से बीएड का प्रमाण पत्र दिया था। बीएड के प्रमाण...