नई दिल्ली, मई 15 -- उत्तर पूर्वी दिल्ली की दयालपुर पुलिस ने गुरुवार को इलाके में फर्जी ट्रैफिक पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया है। वह ट्रैफिक पुलिस की वेशभूषा में तैनात होकर आने जाने वाले लोगों को मोबाइल फोन से चालान करने की धमकी देकर ठगी व उगाही कर रहा था। पुलिस को इसके पास से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन, कुछ नकद, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की वर्दी व दिल्ली पुलिस का मोनोग्राम लगा मास्क और मोबाइल में ट्रैफिक पुलिस की वर्दी वाली एक फोटो बरामद हुई है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच करते हुए आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब 11.47 बजे दयालपुर थाने में आरोपी के बारे में सूचना मिली। पता चला कि एक व्यक्ति भजनपुरा थाने के पास यू-टर्न पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी बनकर चालान काट रहा है। इसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.