समस्तीपुर, दिसम्बर 18 -- समस्तीपुर |: बीएड कॉलेज में फर्जी तरीके से प्रशिक्षण लेने के मामले में खुलासे के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है। अब प्राथमिक उर्दू विद्यालय आलमपुर, विभूतिपुर की शिक्षिका हेना प्रवीण पर भी विभाग शिकंजा कसता जा रहा है। डीपीओ एसएसए ने हेना प्रवीण से स्पष्टीकरण तलब किया है और दो दिनों के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया है। डीपीओ एसएसए कार्यालय से जारी पत्र में पूछा है कि आखिर किस परिस्थिति में उनकी जगह किसी अन्य महिला को प्रशिक्षण के लिए भेजा गया। साथ ही यह भी स्पष्ट करने को कहा गया है कि क्यों न आपके विरुद्ध विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। इस संबंध में डीईओ कामेश्वर प्रसाद गुप्ता का बताना है कि डीपीओ एसएसए द्वारा पूछे गये स्पष्टीकरण का हेना प्रवीण के द्वारा अगर संतोषजनक जबाब नहीं दिया जाता है तो उनपर निलंबन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.