नई दिल्ली, दिसम्बर 13 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रेटेजिक ऑपरेशंस (आईएफएसओ) यूनिट ने फर्जी ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म्स के जरिए करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के जरिए करीब पांच करोड़ रुपये के लेन-देन की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो देश के अलग-अलग राज्यों में फैले हुए थे। इनमें तीन दिल्ली, तीन राजस्थान, दो महाराष्ट्र और एक बेंगलुरू का निवासी है। सभी आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से पकड़ा गया है। पुलिस अब पूछताछ के जरिए गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों, वित्तीय नेटवर्क और अंतरराष्ट्रीय कड़ियों की तलाश में जुटी है। डिजिटल साक्ष्यों से साइबर धोखाधड़ी का पता चला आईएफएसओ यूनिट के डीसीपी विनीत कुमार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.