बुलंदशहर, जनवरी 5 -- ग्राम पंचायत जालखेड़ा में फर्जी टेंडर कर विकास कार्य कराने और त्रिस्तरीय संचालन समिति के सदस्य के हस्ताक्षर के बिना ही ठेकेदारों को को भुगतान करने का आरोप लगा है। समिति सदस्य ने मामले की शिकायत डीएम और जिला पंचायत राज अधिकारी से करते हुए जांच की मांग की है। शिकायतकर्ता कृष्णपाल का आरोप है कि टेंडर न तो ब्लॉक पर प्रकाशित किए गए और न ही उनकी सूचना चस्पा की गई। इसके बावजूद काली सड़क से शमशान घाट सहित कई सीसी रोड व नाली निर्माण के कार्य कराए गए। आरोप है कि कुछ कार्यों की एमबी पहले ही भर दी गई, निर्माण में पुरानी ईंटों का प्रयोग हुआ और लागत भी अत्यधिक दर्शाई गई। बताया गया कि सचिव व प्रधान द्वारा दो और तीन जनवरी को सभी कार्यों का पूरा भुगतान कर दिया गया, जबकि नियम के अनुसार समिति सदस्य के हस्ताक्षर के बिना भुगतान संभव नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.