मिर्जापुर, फरवरी 12 -- मिर्जापुर। डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन (डीएफए) ने फर्जी फुटबॉल टूर्नामेंट में खेलने के मामले में पांच खिलाड़ियों पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया है। महासचिव मुहम्मद आरिफ नजमी ने बताया कि संबंधित खिलाड़ी डीएफए से पंजीकृत थे,लेकिन बिना अनुमति अन्य प्रतियोगिता में भाग लेने की सूचना मिली थी। इस संबंध में खिलाड़ियों को नोटिस जारी कर 10 फरवरी तक स्पष्टीकरण मांगा गया था,लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया। इसके बाद डीएफए ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए मु. नईम, कासिफ आलम, अशुतोष यादव, दयाशंकर और अमन बिंद पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया। अब ये खिलाड़ी किसी भी चैंपियनशिप या ट्रायल में भाग नहीं ले सकेंगे। डिस्ट्रिक्ट एसोसिशन के जिला सचव आरिफ नजमी ने बताया कि एसोसिशन के प्रदेश के अधिकारियों के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.