शाहजहांपुर, फरवरी 15 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। फर्जी जीएसटी फर्म बनाकर करीब दो करोड़ रुपये की कर चोरी करने के मामले में पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के कुछ सदस्य अभी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है। प्रकरण 28 नवंबर 2025 की रात का है, जब जीएसटी सचल दल प्रभारी हरित कुमार अपनी टीम के साथ वाहनों की जांच कर रहे थे। जांच के दौरान प्रमोद एंटरप्राइज के नाम से संचालित फर्म के ई-वे बिल और बिल्टी संदिग्ध पाए गए। दस्तावेजों की जांच में वे कूट रचित निकले। इस संबंध में थाना रोजा में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी राजेश द्विवेदी ने एसपी सिटी देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में एसआईटी गठित की। विवेचना गैंगस्टर सेल प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह को सौंपी गई। सूचना पर पुलिस ने हथौड़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.