मेरठ, दिसम्बर 1 -- फर्जी जमानती उपलब्ध करने वाले गैंग में बड़ी वारदात को अंजाम दिया। पूठखास निवासी 75 साल के बुजुर्ग के दस्तावेज इस्तेमाल कर एक अपराधी को जमानत दिलाई। अपराधी फरार हुआ तो कोर्ट ने जमानतियों के गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिए। गैर जमानती वारंट लेकर गंगानगर पुलिस बुजुर्ग के आवास पर पहुंची तो फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। बुजुर्ग के बेटे ने क्लर्क और पैरोकार के खिलाफ सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पूठखास निवासी 75 वर्षीय ओमप्रकाश के घर पर कुछ दिन पहले गंगानगर पुलिस कोर्ट द्वारा जारी गैर जमानती वारंट लेकर पहुंची। बताया एसीजेएम 6 के यहां एक वाद सरकार बनाम विकास चल रहा है। विकास को जमानत दी गई थी। जमानतियों में ओमप्रकाश का नाम और दस्तावेज का इस्तेमाल हुआ। वृद्ध के बेटे प्रमोद ने छानबीन की तो पता चला कोर्ट में जमानत के समय जो ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.