अलीगढ़, फरवरी 1 -- नगर निगम में जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र फर्जी जारी होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। शनिवार को सेवाभवन में नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा की जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने दो जन्म प्रमाण पत्र फर्जी तरीके से जारी होने की शिकायत की। नगर आयुक्त ने मौके पर ही जन्म प्रमाण पत्र की जांच कराई तो फर्जी निकला। सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह व पुलिस ने जमालपुर से दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। मामले में सिविल लाइन थाने में तहरीर दी है। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा को शिकायत मिली कि इस्माइल नदीम एवं क़ायनात नदीम के नाम से जारी जन्म प्रमाण पत्र गलत बनाए गए हैं। मौके पर जांच में सत्यता संदिग्ध पाई गई। नगर आयुक्त के निर्देश पर तत्काल ज़ोनल अधिकारी/सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह ने अधीनस्थों से जांच के दौरान जब संबंधित विवरण को आधिकारिक पोर्टल पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.