हाथरस, मई 27 -- हाथरस। जिले के ब्लॉक हसायन की ग्राम पंचायत जरैरा से फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी होने के मामले के सामने आने के बाद डीपीआरओ सुबोध जोशी ने पूरे मामले की जांच के लिए एडीपीआरओ को जांच अधिकारी नामित किया है। उल्लेखनीय है कि गांव जरैरा के रहने वाले गौरव पचौरी ने आरटीआई के जरिए वर्ष 2023 में ग्राम पंचायत के जरिए जारी हुए जन्म प्रमाण पत्रों की जानकारी मांगी। इस रिपोर्ट में सामने आया कि वर्ष 2023 में पांच जन्म प्रमाण पत्र गांव पुनेहरा तहसील जलेसर जिला एटा के जारी किए गए हैं। यहां तक कि एक जन्म प्रमाण पत्र सादाबाद क्षेत्र के नगला मनी का जारी किया गया है। जांच आख्या में यह भी स्पष्ट किया है। पुनेहरा तहसील जलेसर के पास जनपद एटा की ग्राम पंचायत है। इस नाम की कोई ग्राम पंचायत , माजरा, राजस्व ग्राम विकास खंड हसायन के अभिलेखों में दर्ज नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.