हापुड़, जनवरी 29 -- कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के मोहल्ला काजीवाड़ा निवासी एक युवक कुवैत में रेडियोलाजिस्ट की नौकरी करता है। पीड़ित युवक से नगर निवासी तीन आरोपियों ने फर्जी जज और इंस्पेक्टर बनकर धमकी देकर 5.30 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को कब्जे से पुलिस ने कुटरचित एक एफआईआर, तीन वारंट, 710 रुपये और एक बाइक बरामद की है। मोहल्ला काजीवाड़ा के मोहम्मद इकबाल ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उनका पुत्र आतिफ कुवैत में रेडियोलाजिस्ट की नौकरी करता है। आतिफ के साथ उसके बचपन के दोस्त मौअज्जम का उठना बैठना था। मौअज्जम ने उनके पुत्र आतिफ की मुलाकात अपने दोस्त साद से कराई थी। इसके बाद मौअज्जम ने साद के लिए उनके पुत्र से कुछ रुपय...