कोडरमा, फरवरी 18 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में मारपीट के एक मामले में कथित फर्जी जख्म प्रतिवेदन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। पीड़ित रामप्रसाद पासवान ने 10 फरवरी को कोडरमा उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि फर्जी जख्म प्रतिवेदन तैयार कर उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाया गया है, जिससे वे मानसिक दबाव में हैं। उनका कहना है कि आवेदन देने के बाद भी अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने मामले के शीघ्र उद्भेदन और निष्पक्ष जांच की मांग की है। जख्म प्रतिवेदन को लेकर नया विवाद सामने आया है। सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत प्राप्त जानकारी में स्वीकार किया गया कि मंजीत सिंह का जख्म प्रतिवेदन 15 दिसंबर 2025 को डॉ. प्रमोद कुमार (अनुबंध चिकित्सा पदाधिकारी, वर्तमान पदस्थापन प्राथमिक स्वास्थ्य कें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.