मथुरा, अगस्त 5 -- थाना कोतवाली में एनएसडीसी के प्रतिनिधि ने राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के तहत फर्जी छात्रों के नाम की एंट्री कर लाखों का गबन करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देव पाल सिंह पुंडीर ने बताया कि सोमवार को एनएसडीसी के प्रतिनिधि अभिमान सिवाच की तहरीर पर मां लक्ष्मी एजूकेशनल एवं परमार्थिक ट्रस्ट के ट्रेनिंग पार्टनर, पता पटेलनगर, महोली रोड, व ट्रेनिंग सेन्टर चौधरी जसवन्त सिंह प्राइवेट आईटीआई हालतपुर, इगलास, अलीगढ़ के खिलाफ फर्जी छात्रों के नाम पर प्रशिक्षण कराये जाने को लेकर धोखाधड़ी व धनराशि गबन करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि दोनों ट्रेनिंग सेंटर द्वारा एक दूसरे के साथ मिलीभगत करके और एक समान इरादे से धोखाधड़ी पूर्ण कार्य करने की साचिश रची। इस दौरान पीएमक...