नई दिल्ली, मार्च 7 -- - पुलिस ने दो शातिर जालसाजों को गिरफ्तार किया - मास्टरमाइंड और सहयोगी की तलाश जारी नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। दक्षिण पूर्वी जिला साइबर पुलिस ने फर्जी चेकों के जरिये बैंक खातों से रुपये उड़ाने वाले दो शातिर जालसाजों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी और उनका गिरोह बैंक के निष्क्रिय खातों के फर्जी चेक बनाकर उन अकाउंट में पड़े लाखों रुपये किराए पर लिए बैंक खातों में भेज लेते थे। इसके बाद खाताधारक को मामूली कमीशन देकर सारी रकम निकाल लेते थे। पकड़े गए आरोपी कमीशन पर अपना बैंक खाता उपलब्ध कराते थे। पुलिस उपायुक्त रवि कुमार सिंह ने बताया कि जालसाजों की पहचान उत्तर प्रदेश के अमरोहा निवासी कपिल कुमार और बुलंदशहर निवासी लोकेन्द्र उर्फ जुगनू के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से ठगी में इस्तेमाल दो मोबाइल फोन, तीन सिम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.