किशनगंज, जनवरी 17 -- किशनगंज। कोयले की तस्करी कर किशनगंज के रास्ते बड़े पैमाने पर अवैध कारोबार फिर से जोर पकड़ लिया है। गलगलिया चेकपोस्ट इस काले खेल का अहम केंद्र बन चुका है, जहां से प्रतिदिन दर्जनों ओवरलोड ट्रक और हाइवा बिना रोक-टोक किशनगंज की सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इस अवैध धंधे में तस्करों, इंट्री माफिया और कई प्रभावशाली सफेदपोशों की मिलीभगत की चर्चा आम है। नतीजतन, सरकार को हर महीने करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है, जबकि माफिया मोटी कमाई कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, गुवाहाटी सहित असम, मेघालय सहित पुर्वोत्तर राज्यों के विभिन्न इलाकों से कोयले की खेप ट्रकों और हाइवा में लादकर किशनगंज जिले में प्रवेश कराई जाती है। गलगलिया चेकपोस्ट को सुरक्षित रास्ता मानते हुए रोजाना 100 से 150 कोयले से ओवरलोड वाहन यहां से पार कराए जाते हैं। तस्करी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.