फरीदाबाद, जनवरी 16 -- फरीदाबाद, संवाददाता। पुलिस ने क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स रिडीम कराने के नाम पर की गई ठगी के मामले में फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने दिल्ली से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ठगों ने 1,02,799 रुपये की ठगी की थी। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने खुद को निजी बैंक का कर्मचारी बताकर एक व्यक्ति से क्रेडिट कार्ड की गोपनीय जानकारी हासिल की और उसके खाते से 1,02,799 रुपये निकाल लिए। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पीड़ित ने 18 नवंबर 2025 को साइबर थाना सेंट्रल में शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता के पास एक कॉल आया, जिसमें क्रेडिट कार्ड के वेलकम रिवार्ड पॉइंट्स रिडीम करने का लालच दिया गया। इसके बाद उसे एक लिंक भेजा गया। लिंक खोलने पर उससे कार्ड से जुड़ी जानकारी भरवाई गई और कुछ ही देर में दो ट्रांजेक्शन के जरिए पै...