फरीदाबाद, फरवरी 5 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराध थाना बल्लभगढ़ की टीम ने दिल्ली के उत्तम नगर में एक फ्लैट में छापेमारी कर फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने वहां से साइबर ठगी के आरोप में पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी निवेश के नाम पर लोगों को ठग रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपियों की पहचान जनकपुरी दिल्ली निवासी प्रताप गुप्ता, सतेन्द्र कुमार, जितेन्द्र बलूनी, जनकपुरी निवासी राज गुप्ता और गाजियाबाद निवासी मनोरंजन बराल उर्फ हैप्पी के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि सभी आरोपी मिलकर दिल्ली के उत्तम नगर में एक फ्लैट किराये पर लेकर फर्जी कॉल सेंटर संचालित कर रहे थे। आरोपी मनोरंजन और राज कॉलिंग कर लोगों को निवेश के लिए फंसाते थे। ...