फरीदाबाद, जनवरी 8 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराध थाना बल्लभगढ़ की टीम ने दिल्ली द्वारका में छापेमारी कर फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को मामले की जांच के सिलसिले में अदालत में पेश किया। इनमें से तीन को अदालत से पुलिस ने पांच दिन के रिमांड पर लिया है। जबकि एक आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आरोपियों की पहचान नई दिल्ली निवासी आकाश, तरंग, सूरज और सिद्धांत के रूप में हुई है। आरोपियों में से एक आकाश इस फर्जी कॉलसेंटर का संचालक था। आरोपी सेक्टर-19 द्वारका दिल्ली में किराए पर फ्लैट लेकर इस कॉल सेंटर को चला रहा था। आरोपी तरंग फर्जी सिम और डेटा उपलब्ध करवाता था। जबकि सूरज और सिद्धांत लोगों को क्रेडिट की लिमिट बढ़ाने के लिए अपने जाल में फंसाते...