पीलीभीत, दिसम्बर 5 -- पीलीभीत। थाना घुंघचाई पुलिस ने अवैध रूप से चल रहे कॉल सेंटर का खुलासा किया है। कॉल सेंटर से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से नौ मोबाइल फोन दो लैपटॉप 59 हजार पांच सौ रूपये दुबई का सिम कार्ड पहचान पत्र समेत अन्य सामान बरामद बरामद किया है। गुरुवार दोपहर पुलिस लाइन सभागार में एएसपी विक्रम दहिया ने प्रेस वार्ता में बताया कि गिरोह का सरगना अमृतपाल अपने एक साथी के साथ वर्ष 2024 में दुबई गया था। वहां पर कॉल सेंटर में नौकरी की। जहां पर उसे 35 हजार रूपये प्रति माह दिए जाते थे। जब दुबई में काम सीख लिया तो वह वापस दुबई से भारत आ गया और अपने घर से कॉल सेंटर संचालित करने लगा। गेमिंग एप के जरिए लोगों को फोन करके गेम खेलने के प्रति प्रेरित करते था। पहले आरोपी जीतने पर ऊंची रकम का झांसा देकर ऊंची दरों पर...