मुजफ्फर नगर, फरवरी 8 -- थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा लोगों को फर्जी कॉल कर उनके साथ धोखाधडी कर यूपीआई के माध्यम से 30 लाख रुपए से अधिक की ठगी करने वाले गिरोह के एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी से वारदात में प्रयुक्त दो मोबाइल बरामद किए है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा विकसिक आनलाइन पोर्टम प्रतिबिम्ब से फर्जी कॉल कर लोगों के साथ साइबर धोखाधडी की शिकायते मिली। साइबर क्राइम पुलिस द्वारा धोखाधडी की घटना में प्रयुक्त मोबाइल व बैंक खाते जनपद में संचालित मिले। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने जांच पडताल के बाद आरोपी विजय कुमार निवासी गांव सावटू थाना भौराकलां को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से दो मोबाइल बरामद किए है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.