लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 18 -- फर्जी किसान संगठनों को बंद कराने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम की गैर मौजूदगी में उनके कार्यालय में दिया। ज्ञापन सौंपते समय जिला अध्यक्ष कुलवंत सिंह जोशन ने कहा कि कुछ तथाकथित किसान संगठनों के लोग किसान हितों की आड़ में व्यापारियों से अवैध धन उगाही, गरीबों की भूमि पर कब्जा, टोल प्लाजा पर अव्यवस्था फैलाने तथा थानों पर अनावश्यक धरना-प्रदर्शन कर पुलिस व प्रशासन पर दबाव बनाने जैसे कृत्यों में संलिप्त पाए जा रहे हैं। जिला अध्यक्ष ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां न केवल कानून व्यवस्था के लिए चुनौती हैं, बल्कि वास्तविक किसानों, व्यापारियों और विकास कार्यों के लिए भी अत्यंत हानिकारक हैं। उन्होंने मांग की कि ऐसे किसान संगठनों एवं उनके पदाधिकारियों की गहन जांच करा...