फतेहपुर, जनवरी 28 -- बिंदकी। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने महापंचायत कर फर्जी किसानों का धान खरीद का आरोप मढ़ा। प्रकरण की जांच कराकर अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग रखी। विभिन्न समस्याओं का हल न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। तहसील परिसर में भाकियू टिकैत गुट ने महापंचायत करते हुए 13 सूत्रीय ज्ञापन डीएम को संबोधित एसडीएम को सौंपा। राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह ने फर्जी किसानों के नाम पर व्यापारियों का धान खरीदने, नजाही गली में सीसी मार्ग का घटिया सामग्री से निर्माण के आरोप लगाए। इसके अलावा जल जीवन मिशन योजना सहित विभिन्न समस्या का हल कराए जाने की बात कही। यहां राजसहाय पटेल, नवल पटेल, रघुनंदन आर्य, अनिल पटेल सहित तमाम लोग रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...