बागपत, दिसम्बर 22 -- बागपत। कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को मीना गुरु के नेतृत्व में किन्नर समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्व फर्जी किन्नर बनकर बधाई के नाम पर लोगों से अवैध वसूली कर रहे हैं। विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं, जिससे समाज की छवि धूमिल हो रही है। आक्रोशित किन्नरों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर फर्जी किन्नरों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.