फरीदाबाद। हिन्दुस्तान, जून 7 -- दिल्ली से सटे फरीदाबाद के बीके अस्पताल स्थित हार्ट सेंटर में एमबीबीएस डॉ. पंकज मोहन ने अपने हमनाम डॉक्टर का नाम इस्तेमाल कर हृदय रोग विशेषज्ञ (कार्डियोलॉजिस्ट) की नौकरी पा ली। इतना ही नहीं उन्होंने 55 लोगों की एंजियो प्लास्टी और एंजियोग्राफी भी कर डाली। यह सब बीके अस्पताल के हार्टसेंटर में हुआ। बता दें कि हरियाणा सरकार से अनुबंध के तहत मेडिट्रीना हॉस्पिटल्स प्राइवेट लिमिटेड, प्रधान चिकित्सा अधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय को किसी भी डॉक्टर की नियुक्ति से पहले वेरिफिकेशन करनी होती है, लेकिन एमबीबीएस डॉक्टर पंकज मोहन शर्मा की नियुक्ति के दौरान वेरिफिकेशन नहीं करने का आरोप है। आरोप यह भी है कि डॉ. पंकज द्वारा किए गए इलाज के कारण हार्ट सेंटर में इलाज कराने आए तीन मरीजों की मौत हो गई थी। इस संबंध में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.