अलीगढ़, दिसम्बर 23 -- पिसावा, संवाददाता। क्षेत्र के गांव दीवाहमीदपुर के एक युवक की जमीन को फर्जी कूट रचित कागजात बनाकर बेचने का आरोप लगाते हुए पीड़ित की बहन ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कमला के अनुसार उसका सगा भाई रवेंद्र उसके साथ उसकी ससुराल में रहता है, जो मानसिक रूप से सही नहीं है। जिसका इलाज पीड़िता करा रही है। पीड़िता के भाई के नाम पर गांव दीवाहमीदपुर में 34 बीघा जमीन व एक मकान है। भाई की अनुपस्थिति में गांव प्रेमपुर का महेंद्र, गांव बुलकीपुर का हरेंद्र, गांव फरीदपुर का नरेश ठाकुर, गांव बैना का अशोक साजिश कर फर्जी कूट रचित कागजात आधार कार्ड, पैन कार्ड, मेंटल सर्टिफिकेट तथा अन्य व्यक्ति को रवेंद्र बनाकर पीड़िता के भाई की जमीन को बेच रहे थे। इसकी सूचना पीड़िता के चाचा के लड़के गणपति ने पीड़िता को दी तो पीड़िता ने गांव ...