महाराजगंज, मार्च 20 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नेपाल वाहन ले जाने के लिए नेपाल कस्टम के कागजात जरूरी होते हैं। सीमा पर नेपाल कस्टम की खिड़की पर कोई भी जाकर अपने वाहन का कागजात बनवा सकता है। वहीं बहुत से लोग जल्द कागजात बनवाने के जल्दी में दलालों के माध्यम से भी नेपाल कस्टम के कागजात बनवाते हैं। इसी चक्कर में एक भारतीय कार नेपाल में पकड़ ली गई है। दो दिन पहले गोरखपुर निवासी अमर ने नेपाल की बुकिंग में अपनी कार भेजी। चालक चन्दन ने एक दलाल से बात कर अपना नेपाल कस्टम का कागजात बनवाकर नेपाल में एंट्री की। जांच के दौरान नेपाल पुलिस ने कस्टम कागजात फर्जी पाया और चालक सहित भारतीय इनोवा कार को अपने कब्जे में ले लिया। कार को सीज करने व चालक पर केस करने की तैयारी हो रही है। भैरहवा कस्टम चीफ रविंदर रेगमी ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि एक गिरोह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.