गुड़गांव, फरवरी 4 -- गुरुग्राम। सेक्टर-109 में एक महिला के कीमती प्लॉट पर कब्जा करने और उसे फर्जी दस्तावेजों के जरिए अपने नाम करवाने की बड़ी साजिश का गुरुग्राम पुलिस ने पर्दाफाश किया है। थाना बजघेड़ा की टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो प्लॉट मालिक की लंबे समय से अनुपस्थिति का फायदा उठाकर जमीन हड़पना चाहते थे। मामले का खुलासा तब हुआ जब शिकायतकर्ता महिला 3 फरवरी 2026 को सेक्टर-109 स्थित अपने प्लॉट पर पहुंची। वहां का नजारा देखकर वह दंग रह गई; उसके प्लॉट पर दो जेसीबी मशीनें खड़ी थीं, पुराना गेट हटाकर नया गेट लगा दिया गया था और अवैध निर्माण की तैयारी चल रही थी। महिला ने तुरंत इसकी शिकायत बजघेड़ा थाने में मामला दर्ज करवाया। शादी में हुई मुलाकात और बन गई हड़पने की योजना पुलिस हिरासत में आरोपियों ने चौंका...