सीतामढ़ी, फरवरी 22 -- मुजफ्फरपुर। फर्जी कागजात के आधार पर दूसरे के नाम पर सिम बेचने वाले और उस सिम से रंगदारी मांगने के आरोपितों को कोर्ट से बरी कर दिया गया। नगर थाना के मोतीझील बम पुलिस गली निवासी रतन कुमार फर्जी दस्तावेज पर सिम बेचने का आरोपित था और सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज थाना के मड़पा ईश्वरदास का बुधन इस सिम से रंगदारी मांगने का आरोपित था। इस मामले के सूचक सीतामढ़ी नगर थाना के तत्कालीन दारोगा सुमन कुमार मिश्र व आईओ नगर थाना मुजफ्फरपुर के सहायक पुलिस अवर निरीक्षक जमां खां गवाही देने कोर्ट में नहीं पहुंचे। वहीं स्वतंत्र गवाह बनाए गए मोतीझील के विकास कुमार चौधरी, दीपक कुमार व विक्की कुमार कोर्ट में पक्षद्रोही हो गए। इसके बाद न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी मणिशंकर मणि ने दोनों आरोपितों को इस मामले में बरी कर दिया। सीतामढ़ी के दारोगा ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.