महोबा, फरवरी 23 -- महोबा, संवाददाता। जीएसटी में फर्जीवाड़ा करने वाले शातिर को पुलिस टीम ने दबोच लिया है। आरोपित जीएसटी चोरी के लिए फर्जी संस्था बनाकर सरकार से मिलने वाली धनराशि को हड़प रहा था। फरार चल रहे शातिर को पकड़ने के लिए पुलिस ने 25 हजार का ईनाम घोषित किया गया था। पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंहने जानकारी देते हुए बताया है कि जीएसटी में फर्जीवाड़ा कर सरकार से मिलने वाली रकम को हड़पने के मामले में शिकायत के आधार पर आरोपित नीरेंद्र कुमार दीक्षित निवासी खिचड़ीपुर कल्याणपुरी मयूर बिहार नई दिल्ली के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। बाद में आरोपित की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली पुलिस सहित एसओजी टीम को लगाया गया था। पुलिस ने 25 हजार का ईनाम भी घोषित किया था। सीओ सिटी अरुण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है...