बिहारशरीफ, जनवरी 7 -- फर्जी ऑपरेशन कर महिला से पचास रुपए की कर ली ठगी दवाई के नाम पर भी कर ली गयी 10 हजार वसूली सिविल सर्जन ने दिया जांच का आदेश, कहा, दोषी पर होगी कार्रवाई फोटो बरबीघा01-डॉक्टर के फर्जी ऑपरेशन की शिकायत करती महिला बरबीघा, हिदुस्तान संवाददाता बरबीघा में फर्जी डॉक्टर द्वारा ऑपरेशन के नाम पर एक महिला से पचास हजार की ठगी कर ली गयी। इतना ही नहीं ठीक नहीं होने पर महिला से फिर से दस हजार रुपए दवाई के नाम पर वसूल लिया गया। पीड़ित महिला सरस्वती देवी कोसरा गांव की रहने वाली है। उसने इसकी शिकायत वरीय अधिकारियों से की है। महिला ने बताया कि दो महीने पहले उसे पेट में दर्द हुआ था, जिसके बाद वह पिंजरी गांव निवासी अपने रिस्तेदार की सलाह पर इलाज करवाने बरबीघा के फैजाबाद रोड स्थित एक डॉक्टर के पास पहुंची। डाक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराने की सला...