दरभंगा, मई 15 -- बिरौल । अनुमंडल के सभी अंचल में राजस्व कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आठवे दिन भी जारा रहा। संघ के उप सचिव हिमांशु शर्मा एवं कोषाध्यक्ष नवनीत कुमार ने सुपौल डीएम किए गए निलंबन के विरोध में बैठक कर निंदा प्रस्ताव पारित किया। मालूम हो कि बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ (गोपगुट) के नेतृत्व में सात मई से सभी राजस्व कर्मचारी हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों ने बताया कि जब तक सरकार उनकी 17 सूत्री मांगें पूरी नहीं करती, तब तक हड़ताल जारी रहेगा।इस दौरान राजस्व कर्मचारियों ने दो दिन पूर्व सुपौल डीएम पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया। राजस्व कर्मचारियो का कहना था कि सुपौल जिला के डीएम ने हड़ताल पर गए जिले के सभी राजस्व कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। यह निलंबन की कार्रवाई अधिकारियों की मनमानी है। उपसचिव ने बताया कि डीएम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.