अयोध्या, फरवरी 19 -- अयोध्या संवाददाता। कोलकाता निवासी कारोबारी को ठगी गई रकम वापस दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक फर्जी एसटीएफ अधिकारी को अयोध्या कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से वारदात में प्रयुक्त एक कार और फर्जी परिचय पत्र बरामद किया है। सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि अयोध्या कोतवाल पंकज सिंह की पुलिस टीम ने रानोपाली स्थित उदासीन ऋषि आश्रम की बाउंड्रीवाल के पास से दोपहर बाद अजय कुमार सिंह निवासी उमरी पोस्ट अलीपुर थाना अखंडनगर,जिला सुल्तानपुर हाल पता विवेक खण्ड,निकट विनायक पार्क गोमती नगर थाना गोमती नगर लखनऊ को गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ कोलकाता निवासी शख्स ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पकड़े गए आरोपी के पास से एसटीएफ अधिकारी का फर्जी परिचय पत्र और वारदात में प्रयुक्त सफारी कार बरामद हुई है। इ...