गुड़गांव, दिसम्बर 13 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-17 ने फर्जी एग्रीमेंट के जरिये जमीन बेचने वाले गिरोह के एक सदस्य को पकड़ा है। इस मामले में शिकायतकर्ता से 45 लाख रुपये की ठगी की गई थी। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। आर्थिक अपराध शाखा-दो को छह जून 2024 को एक शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वर्ष 2023 में उसकी मुलाकात अश्वनी चौधरी नामक व्यक्ति से हुई, जिसने खुद को एक बड़े प्रॉपर्टी निवेश ग्रुप का सदस्य बताया। अश्वनी चौधरी ने अपने साथियों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता को जमीन में निवेश का बड़ा लालच दिया। गिरोह ने योजनाबद्ध तरीके से गांव मंडकोला और नोएडा की जमीन से संबंधित फर्जी दस्तावेज तैयार किए। उन्होंने दूसरों की 15 बीघा जमीन को अपनी बताकर 9 करोड़ 30 लाख रुपये में बेचने का फर्जी एग्रीमेंट किया और एडवांस के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.