सहारनपुर, फरवरी 5 -- पैतृक जमीन को फर्जी एग्रीमेंट बनाकर दो करोड़ रुपये में बेचने, विरोध पर गाली-गलौच, मारपीट और जानलेवा फायरिंग करने के आरोप में थाना पुलिस ने आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला न्यायालय ए.सी.जे.एम. प्रथम के आदेश पर दर्ज हुआ है। ग्राम मेघनमाजरा निवासी विकास पुत्र स्व. अजय ने तहरीर में बताया कि उसके दादा-दादी के पास बड़ी मात्रा में कृषि भूमि थी। पारिवारिक विवाद के चलते उसके बचपन में परवरिश और देखभाल के लिए करीब 40 बीघा भूमि उसकी बुआ ओमा देवी पत्नी राजपाल के नाम वसीयत की गई थी, जिसे बड़े होने पर वापस करने का आश्वासन दिया गया था। आरोप है कि बुआ ओमा देवी, उनके बेटे टुन्नु राणा, नरेश उर्फ विक्की, पोता समर और पति राजपाल ने जमीन की कीमत बढ़ने पर नीयत बदल ली। आरोपियों ने बाहरी लोगों सचिन वर्मा निव...