रुद्रपुर, फरवरी 22 -- रुद्रपुर, संवाददाता। जांच में दोषी पाए जाने पर विकासखंड जसपुर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सूत मिल में तैनात सहायक अध्यापक अमित कुमार त्यागी को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय सितारगंज से संबद्ध किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) हरेन्द्र कुमार मिश्रा ने विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर जांच समिति गठित की थी। समिति की जांच में सहायक अध्यापक अमित कुमार त्यागी पर कई गंभीर आरोप सिद्ध पाए गए। संबंधित शिक्षक द्वारा विद्यालय समय में अनुपस्थित रहकर फर्जी उपस्थिति दर्ज की गई। इसके अतिरिक्त कार्यालय समय के उपरांत उप शिक्षा अधिकारी जसपुर कार्यालय में अनधिकृत रूप से उपस्थित रहना, अपने अनैतिक कृत्यों को छिपाने के उद्देश्य से मुख्य द्वार पर लगे सीसीटीवी कैमर...