हरिद्वार, दिसम्बर 11 -- ज्वालापुर क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के व्हाट्सऐप पर फर्जी ई-चालान लिंक भेजकर उसके बैंक खाते से कुछ ही मिनटों में 5 लाख रुपये से अधिक की रकम उड़ा ली। इधर, पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। हरिलोक कॉलोनी निवासी सतीश कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके मोबाइल नंबर पर अनजान नंबर से व्हाट्सऐप पर ई-चालान का लिंक भेजा गया था। उन्होंने सोचा कि यह ट्रैफिक विभाग से जुड़ा संदेश होगा, इसलिए उन्होंने इस पर क्लिक कर दिया। इसके बाद स्क्रीन पर कोई जानकारी नहीं दिखी, लेकिन कुछ ही देर में उनके खाते से लगातार तीन बड़ी ऑनलाइन ट्रांजेक्शन हो गईं। कुल 5,11,855 रुपये कट गए। इसके तुरंत बाद सतीश ने साइबर हेल्पलाइन-1930 पर शिकायत दर्ज कराई। फिर वे कोतवाली पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। इधर, कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह रा...