गाजीपुर, अप्रैल 9 -- गाजीपुर, संवाददाता। जिले में कुछ दिनों पहले आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की नियुक्ति में धांधली के आरोप लग रहे हैं। इसकी शिकायतें डीएम और सीडीओ से की गई हैं। अभ्यर्थियों का आरोप है कि गठित कमेटी की ओर से मानकों को ताक पर रखकर नियुक्ति की गयी है। शिकायतों के आधार पर 12 लोगों की नियुक्ति रोक दी गई है। जांच में पता चला है कि लेखपालों ने मनमाने तरीके से फर्जी आय प्रमाण पत्र बनाया है। इसको लेकर दो लेखपालों को निलंबित कर दिया गया है। जनपद में 290 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का पद रिक्त था। इन पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आये थे। जिसमें तीन ग्राम पंचायतों में नियुक्त तीन पदों के लिए आवेदन निर्धारित ग्राम पंचायत से नहीं आने पर नहीं की गयी। 286 पदों पर नियुक्ति कर दी गयी है। हालांकि अब आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के चयन में धांधली के आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.