लखनऊ, फरवरी 16 -- मोहनलालगंज। संवाददाता। तीस वर्ष पहले मृत परदादा की जमीन को उसके ही प्रपौत्र ने साथियों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेच डाला था। पुलिस ने सोमवार को आरोपी व उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गोसाईगंज में उम्मेदखेड़ा गांव निवासी महावीर की करीब तीस साल पहले मृत्यु हो चुकी थी। आरोप है कि महावीर के प्रपौत्र सुनील ने फर्जी दस्तावेज और आधार कार्ड तैयार कर परदादा के नाम दर्ज जमीन बेच दी। जब मृतक की बहू वरासत दर्ज कराने तहसील पहुंची तो उसे पता चला कि पांच महीने पहले ही जमीन का बैनामा हो चुका है। मृतका की बहू फूलमती ने 31 जनवरी को जेठ के पोते सुनील के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच में पाया कि सुनील ने फर्जी आधार कार्ड व दस्तावेज तैयार कर 18 सितम्बर 2025 को जमीन गांव के ही अपने साथियों प्रकाश व रामलाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.